Sisodiya

लाइव पलामू न्यूज: दिल्ली विधानसभा चुनाव जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार सह दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया हार गए हैं। मनीष सिसोदिया को BJP के तरविंदर सिंह मारवाह ने पटखनी दी है। सिसोदिया को 38,184 वोट मिले, वहीं तारविंदर को 38,859 वोट मिले।

सिसोदिया काफी देर से पीछे चल रहे थे। जंगपुरा विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी (AAP) नेता मनीष सिसोदिया के उम्मीदवार बनने के बाद VIP सीट बन गई थी। शराब घोटाले में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर छूटे दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस बार पटपड़गंज सीट छोड़कर जंगपुरा से मैदान में थे।

पार्टी ने अपने मौजूदा विधायक प्रवीण कुमार का टिकट काटकर सिसोदिया को जंगपुरा से मैदान में उतारा था लेकिन सीट जीतने में वह नाकाम रहे। साल 2013 वही साल था जब दिल्ली की राजनीति में बदलाव आ रहा था।

अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली का सत्ता पर कब्जा जमा लिया। 15 साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को आप ने करारी शिकस्त दी। 2013 में जंगपुरा में कांग्रेस और आप में सीधी टक्कर थी। आप के मनिंदर सिंह धीर को 29701 और कांग्रेस के तरविंदर सिंह मारवाह को 27957 वोट मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *