लाइव पलामू न्यूज: एक ओर जहां दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) करारी हार की तरफ बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने शिकस्त दी। वहीं कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर रहे।

अरविंद केजरीवाल को कुल 20190 वोट मिले। वहीं प्रवेश वर्मा को 22034 मत प्राप्त हुए। प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 1844 वोटों से हराया।

इधर दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव जीत गई हैं। आतिशी ने भाजपा के रमेश विधूड़ी को शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस सीट पर अपना दबदबा कायम रखा। पिछले 30 साल से भाजपा यहां से जीत की तलाश में थी।

इस बार भी उसे निराशा ही हाथ लगी है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां साल 2015 और 2020 में जीत हासिल की थी और इस बार हैट्रिक पूरी कर ली। इस बार दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है‌। दिल्ली में बीजेपी को 47 और AAP को 23 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *