लाइव पलामू न्यूज : एक बार फिर से झारखंड में मौसम अंगड़ाई लेगा। दो अप्रैल के बाद से राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश व ओले गिरने की संभावना है।पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के 6 राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, तीन अप्रैल को झारखंड के उत्तरी-पश्चिमी और उत्तरी-मध्य भागों में आंधी-तूफान की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
झारखंड के दक्षिणी और मध्य भागों में ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ बादल गरजेंगे और बारिश भी होगी। इस कारण गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले प्रभावित होंगे।

झारखंड के दक्षिणी-पूर्वी और मध्य भागों में 4 अप्रैल को आंधी-तूफान की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
चार अप्रैल को सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला जिलों के प्रभावित होने की संभावना है।