WEATHER REPORT : धीरे-धीरे राज्य में ठंड बढ़ने लगी है। खासकर राज्य के दक्षिणी जिलों में लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। जिससे सुबह और शाम के समय कनकनी बढ़ गई है। हालांकि उत्तरी हिस्सों खासकर संथाल परगना के जिलों में फिलहाल दक्षिणी इलाकों की तुलना में ठंड थोड़ी कम है, क्योंकि यहां तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री का अंतर बना हुआ है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में यहां भी ठंड का असर तेज होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शनिवार से झारखंड में ठंड और अधिक बढ़ेगी। सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना है, वहीं दोपहर की ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपी महसूस करवाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *