BLOOD DONATION CAMP/गढ़वा : मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 12 नवम्बर 2025 से 28 नवम्बर 2025 तक जिले भर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के आयोजन किए जाएंगे।

इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि झारखंड स्थापना दिवस राज्य की गौरवपूर्ण यात्रा का प्रतीक है, और इस अवसर पर रक्तदान जैसे महान कार्य के माध्यम से समाज सेवा का संदेश प्रसारित किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकता है। अतः जिले के सभी नागरिकों, सरकारी कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों तथा सामाजिक संगठनों से अपील है कि वे बढ़-चढ़कर इस अभियान में भाग लें।”

सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने बताया कि रक्तदान शिविरों के संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा चुकी हैं। प्रत्येक रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण, पंजीकरण और प्रमाणपत्र वितरण की समुचित व्यवस्था रहेगी।

प्रेस वार्ता के अंत में उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जनसहभागिता की अपील की और कहा कि यह अभियान समाज में मानवता और एकता का सशक्त संदेश देगा।

ये रहे उपस्थित :

प्रेस वार्ता में उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी सहित अन्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *