पलामू: पलामू के नवनियुक्त उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को पांकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिसके बाद कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने न केवल प्रशासनिक कामकाज का जायजा लिया, बल्कि आम जनता से रूबरू होकर उनकी शिकायतें भी सुनी।
उपायुक्त ने प्रखंड और अंचल कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किर लंबित फाइलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया उन्होंने कार्य संस्कृति में सुधार और पारदर्शिता लाने पर जोर दिया। वहीं कार्यालय परिसर में मौजूद ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उपायुक्त ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन हेतु निर्देशित किया।
प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निरीक्षण से पूर्व पलामू उपायुक्त कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता और शिक्षा के स्तर की जांच की। निरीक्षण के दौरान पांकी प्रखंड प्रमुख ने उपायुक्त का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी ललित प्रसाद सिंह को सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का निर्देश दिया। श