पलामू : जिले के 106 वें उपायुक्त के रूप में दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पदभार ग्रहण किया । उपायुक्त समीरा एस ने नए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को अपना प्रभार दी। वहीं उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपना योगदान दिया । उपायुक्त समीरा एस ने दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को बुके देकर समानित की और शुभकामनाएं दी ।

मौके पर डीडीसी जावेद हुसैन व एसडीएम सुलोचना मीणा ने भी नए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को बुके देकर स्वागत किया । आपको बता दे कि उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत पूर्व में भी पलामू में रहकर अपना प्रशिक्षण किया है उसके बाद हजारीबाग में एसडीएम व लोहरदगा में डीडीसी के पद पर कार्य कर चुके हैं।
उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि वे पलामू में रहकर सारे कार्यो को जाना समझा है और पुनः दोबारा उन्हें पलामू का प्रभार मिला है वे अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य करेंगे उनकी पहली प्राथमिकता सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाना है ।