मेदिनीनगर : पुलिस ने विगत 23 मई को जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत रामपुर में हुए गोलीकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलू सिंह और ब्रह्मदेव सिंह चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से एक खोखा भी बरामद किया है। गोलू सिंह पर आरोप है कि फायरिंग उसी ने की है।

उल्लेखनीय है कि 23 मई को रामपुर में जमीन विवाद में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में सकेंद्र चौधरी नामक युवक की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थें। फायरिंग करने वाले लोगों ने पहले विधवा मधु चौधरी के घर को गिराया और बाद में फायरिंग की। मधु चौधरी के बयान के आधार पर मामले में 17 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

पूरे मामले में 17 नामजद जबकि 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले में आगे की छानबीन कर रही है। एसपी, कपिल चौधरी

घटना के विरोध में रामपुर एवं कई गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को पलामू समाहरणालय का घेराव कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *