लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा : बुधवार को उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड राज्य के गठन हेतु हुए आंदोलन में विशिष्ट योगदान के लिए झारखंड आंदोलनकारियों के संबंधितों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया । उल्लेखनीय है कि जिला अंतर्गत कुल 116 आंदोलनकारियों का सूची प्राप्त हुई थी। जिसमें से 68 आंदोलनकारियों को 26 जनवरी 2024 एवं 15 अगस्त 2024 के अवसर पर सम्मानित किया जा चुका है।

इसके साथ ही 13 आंदोलनकारियों को 27 जुलाई को सम्मानित किया गया था। आज शेष बचे 35 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। आज के इस सम्मान समारोह में दिलीप कुमार, केश्वर राम, गोपाल चौबे, रेणु देवी, मीरा देवी समेत कुल 35 लोगों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *