लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां विगत 8 दिनों से लापता युवती का शव कुएं से बरामद किया गया है। दरअसल, बिशनपुरा थाना क्षेत्र के कोचेया गांव से 16 वर्षीय सोनम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । वह 8 दिन पहले अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। मंगलवार को सोनम का शव गांव से 500 मीटर दूर खेत के पास स्थित कुएं से बरामद किया गया।

 

काफी दिनों से पानी में रहने के कारण शव विकृत हो चुका था। परिजनों के अनुसार, 8 दिन पहले शाम को सोनम रामायण सीरियल देखने के लिए बिशनपुर गांधी चौक गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसे काफी खोजा और थकहार कर पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसी दौरान जब मंगलवार को कुछ ग्रामीणों ने खेत के पास स्थित कुएं से आ रही दुर्गंध के कारण झांककर देखा तो पानी में शव तैरता हुआ मिला। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *