लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर पथरा में मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद ने गंभीर मारपीट का रूप ले लिया। जिसमें संजय कुमार महतो (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इस संबंध में घायल संजय महतो ने बताया कि बुधवार की सुबह 4:00 बजे वह अपने परिजनों के साथ मछली मार रहे थें।

इसी दौरान गांव के विश्वनाथ महतो,प्रदीप महतो,राजू चौरसिया, विजय चौरसिया,सरोज महतो,लक्ष्मी नारायण चौरसिया,राजेश चौरसिया एक जुट होकर हरवे-हथियार से लैस होकर पहुंचे। जहां उन्होंने उसे पीट और सिर में टांगी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *