लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: गुरुवार को जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के लोहरगड़ा ग्राम में दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय अंकुश कुमार चौधरी और उसकी बहन 10 वर्षीय बहन खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। घटना गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे की है। दोनों भाई-बहन सोन नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए जिससे दोनों डूब गए।

जिसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को डूबते देखा और तुरंत गांव वालों को सूचित किया। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उन्हें नदी से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए कांडी के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक भाई-बहन अपने माता-पिता के इकलौते संतान थें। उनके पिता बाहर प्लांट में मजदूरी करते हैं, वहीं घटना के वक्त मां भी घर पर नहीं थीं। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *