लाइव पलामू न्यूज मेदिनीनगर: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि न घटित हो इसके लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार देर रात मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने शहर के विभिन्न होटलों में सर्च अभियान चलाया। जिसका नेतृत्व स्वयं शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने किया। टीम ने होटलों के रजिस्टर की जांच की और वहां ठहरे लोगों से पूछताछ की। मौके पर राकेश सिंह , अमित समेत कई जवान भी मौजूद थें।
