लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित सुआ डीटीस टोला के पास अहले सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है।मृतक की पहचान आबादगंज निवासी शुभम अग्रवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने युवक का शव रेलवे पटरी के पास पड़ा देखा था। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या की गयी है या फिर ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव को रेलवे पटरी के पास फेंक दिया होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *