लाइव पलामू न्यूज: मंजूनाथ भजंत्री को रांची उपायुक्त बनाया गया है। झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी, रांची के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजंत्री को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक रांची जिला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है। अगले आदेश तक भजंत्री अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। वहीं रांची डीसी के पद पर पदस्थापित वरूण रंजन को स्थानान्तरित कर अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया।
