लाइव पलामू न्यूज/रांची : राज्य में नेता प्रतिपक्ष को लेकर अवलोकन तेज हो गया है। भाजपा नेता प्रतिपक्ष के लिए ट्राइबल या नन ट्राइबल फेस पर मंथन में जुटी है। बताया जा रहा है कि नौ से विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने वाला है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष का चयन कर लिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष की रेस में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, पूर्व स्पीकर सीपी सिंह और नीरा यादव का नाम रेस में है।

यदि ट्राइबल फेस को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता है तो बाबूलाल या चंपाई सोरेन में से कोई एक चुना जाएगा। वहीं नन ट्राइबल फेस में रांची से सात बार के विधायक सीपी सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। इस रेस में नीरा यादव का भी नाम शामिल है।

 

Birla Open minds international school Daltonganj
Birla Open minds international school Daltonganj

उन्होंने कोडरमा सीट से तीसरी बार जीत हासिल की है। इस संबंध में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हो जाने दें, सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष चुन लिया जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों बीजेपी की दो दिनी समीक्षा बैठक के बाद बीजेपी के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा था कि फरवरी तक नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी किसी और को देकर बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *