लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रशासनिक निर्णयन में सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से एक अनोखी पहल की जा रही है। जिसका नाम है “कॉफ़ी विद एसडीएम”, यह एक साप्ताहिक कार्यक्रम होगा। जिसमें वे अपने कार्यालय कक्ष में प्रत्येक सप्ताह किसी समूह के सदस्यों को अपने यहां कॉफी पर आमंत्रित करेंगे और उस समूह से जुड़ी हुई समस्याओं, शिकायतों के अलावा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में उनसे सुझाव भी लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अपने शहर व जिला को हर दृष्टिकोण से बेहतर बनाने के लिए नागरिकों में यह अहसास कराना भी जरूरी है कि यह गांव, शहर, जिला उनका अपना घर है और इस घर के प्रशासनिक निर्णयों में उनकी भी भागीदारी है‌।

जब लोगों में यह “अपना” अहसास होगा तो हर कोई खुद से शुरुआत कर गांव, शहर और जिले को बेहतरीन बनाने को आगे आएगा। नागरिकों से अनौपचारिक मुलाकात हेतु “काॅफी विद एसडीएम” शुरू किया जा रहा है ।संजय कुमार ने बताया कि उक्त साप्ताहिक कार्यक्रम में हर सप्ताह समाज के अलग-अलग समूह को इस साप्ताहिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में उनसे निजी शिकायतों के अलावा प्रशासनिक बेहतरी के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह एक घंटे की फोन हेल्पलाइन शुरू की गई थी। जिससे यहां के आम नागरिकों के साथ संवाद बढ़ा है, कई लोगों की समस्याएं त्वरित रूप से हल हुई हैं। उम्मीद है कि हेल्पलाइन की तरह इस साप्ताहिक कार्यक्रम से भी बेहतर परिणाम की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *