लाइव पलामू न्यूज: विगत दिनों रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को लाल सलाम के साथ संदेश भेजा गया था। इतना ही नहीं 50 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर संजय सेठ को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। धमकी वाला मैसेज उनके मोबाइल नंबर पर आया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए इसका खुलासा कर दिया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने रांची पुलिस के सहयोग से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपनी बेटी के ब्वॉयफ्रेंड को फंसाने के उद्देश्य से पिता ने सारी साजिश रची थी।

Birla Open minds international school Daltonganj

बताया जा रहा है कि कांके थाना क्षेत्र निवासी मिनाजुल ने अपने बेटी के बॉयफ्रेंड मोईज को फंसाने के उद्देश्य से मोईज के नाम से इश्यू सिमकार्ड से संजय सेठ के मोबाइल पर धमकी दी थी। पुलिस ने मिनाजुल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मिनाजुल की बेटी का मोईज से प्रेम प्रसंग चल रहा था‌। इस वजह से मिनाजुल नाराज था‌।

मोईज ने लड़की को मोबाइल और अपने नाम से एक सिम कार्ड भी दिया था। मिनाजुल ने मोईज को फंसाने के नियत से अपनी बेटी के मोबाइल से सांसद को धमकी दी थी। बता दें कि दिल्ली पुलिस की टीम जांच के लिए रांची पहुंची थी। इसी क्रम में शनिवार को दिल्ली पुलिस की टीम होचर गयी है। बता दें कि संजय सेठ रांची सांसद के साथ-साथ देश के रक्षा राज्य मंत्री भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *