लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: रविवार को जिले के मनिका थाना क्षेत्र के नदबेलवा मोड़ के समीप हुए ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार पलामू के बिजली विभाग के एसडीओ की है। कार में बिजली विभाग के एसडीओ दामोदर कुमार सिंह व अंगद कुमार सवार थें।

इधर घटना की पर मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार व एसआई मनोज कुमार दुबे सदल बल घटनास्थल पहुचे। जहां पुलिस ने घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।