लाइव पलामू न्यूज/रांची: राजधानी से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां विगत 5 दिनों से लापता युवक का शव मंगलवार को हिंदपीढ़ी मोजाहिद नगर लकड़ी पुल के पास नाले से बरामद किया गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान हिंदपीढ़ी के निजाम नगर निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई है।

इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।‌की सही तस्वीर साफ हो पाएगी।
मृतक के परिजनों का कहना है कि रिजवान पिछले 5 दिनों से घर नहीं आया था। वह लकड़ी पुल के पास ही रहता था। वह छोटी-मोटी नौकरियां करता था, कभी ड्राइवर तो कभी बिजली मिस्त्री का काम कर अपना गुजार बसर करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *