लाइव पलामू न्यूज/हजारीबाग: मंगलवार अहले सुबह जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चरही घाटी यूपी मोड़ के पास विक्रम नामक एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे दर्जनों यात्री घायल हो गए। वहीं 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है।सभी घायलों को इलाज के लिए RIMS रेफर किया गया है। घटना के समय बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस बिहार के छपरा से रांची जा रही थी। इसी दौरान चरही घाटी के पास अचानक संतुलन बिगड़ा और बस पलट गई।

Birla Open minds international school Daltonganj

इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को शेख भिखारी कॉलेज और सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगो को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *