लाइव पलामू न्यूज: राष्ट्रपति भवन ने रांची सिविल कोर्ट के एडीजे सात सह स्पेशल जज विशाल श्रीवास्तव पर लगाये गये आरोपों और उनके खिलाफ की गयी शिकायत पर संज्ञान लिया है। अवर सचिव गौतम कुमार ने भारत सरकार के न्याय विभाग के संयुक्त सचिव को स्वतः स्पष्ट याचिका को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि शिकायत में कहा गया है कि विशाल श्रीवास्तव ने बड़कागांव के एक केस में सूचक द्वारा मात्र दो लोगों के खिलाफ लिखित केस करने की बात स्वीकार करने के बाद अन्य लोगों को छह महीने की सजा दी। वहीं एक अन्य केस में उन पर सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के विपरीत ट्रायल चलाने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *