लाइव पलामू न्यूज: लैंड स्कैम मामले में जेल में बंद रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को बड़ा झटका लगा। दरअसल गुरुवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष अदालत ने छवि रंजन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Birla Open minds international school Daltonganj

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी ने अदालत में अपनी दलीलें पेश कीं। इस मामले में छवि रंजन के साथ अन्य आरोपियों, जिनमें अमित अग्रवाल, दिलीप घोष, राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *