लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां बालूमाथ थाना क्षेत्र के बारियातू थाना क्षेत्र के टोटीहसला में धान कूटने वाली मशीन की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल की पहचान गोवर्धन साव की 50 वर्षीय पत्नी मानती देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया।

क्या है मामला:-

दरअसल, मानती देवी अपने घर के पास मशीन से धान कूट रही थीं। इसी दौरान, उनकी साड़ी मशीन में फंस गई। जब तक वह कुछ समझ पातीं, तब तक वह मशीन की चपेट में आ गईं। दुर्घटना में महिला के सिर के बाल खाल समेत उखड़ गए। आनन-फानन में उन्हें बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *