लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: एसडीओ ने प्राकृतिक स्थलों पर पिकनिक मनाने संबंधित एडवाइजरी जारी की है। दरअसल, क्रिसमस तथा अंग्रेजी नव वर्ष आगमन के उपलक्ष्य में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्राकृतिक स्थलों पर पिकनिक मनाने हेतु भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में उक्त पिकनिक स्थलों पर विधि व्यवस्था संधारण एवं सतत निगरानी रखने हेतु एसडीओ ने अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों व थाना प्रभारियों को एडवाइजरी सह दिशानिर्देश जारी किया है।

Birla Open minds international school Daltonganj

एसडीओ ने कहा कि दिसंबर के अंत में और जनवरी माह में अनुमंडल क्षेत्र के पनघटवा डैम, अन्नराज नवाडीह डैम, यूरिया नदी, सतबहिनी मंदिर /झरना, कोयल नदी, बंडा पहाड़, गुरदी पहाड़, खोनहरनाथ मंदिर, तहले नदी, सोन नदी, चटनिया डैम, खजूरी डैम आदि स्थलों पर लोग अपने परिजनों/ मित्र मंडली के साथ पिकनिक मनाने जाते हैं जहां अधिक संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावना बनी रहती है। इस स्थिति में स्थानीय पदाधिकारी अपने स्तर से निगरानी रखें। इसके साथ ही यदि उन्हें स्थानीय परिस्थितियों अनुरूप आवश्यकता प्रतीत हो तो वे दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति हेतु भी प्रतिवेदिन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक पिकनिक स्थलों पर 5:00 बजे शाम के बाद रुकने की अनुमति नहीं होगी।

वहीं आम लोगों से एसडीओ ने अपील किया कि वे प्राकृतिक स्थलों विशेष कर जल स्रोतों कि निकट जाने में सावधानी बरतें। गहरे पानी में जाने से बचें और अपने बच्चों तथा परिजनों को अपनी नजर में रखें। बोटिंग आदि करने से पहले सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें। किसी भी अप्रत्याशित स्थिति के लिए स्थानीय पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर अपने साथ रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *