लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर पीएलएफआई के कुख्यात उग्रवादी कैला यादव उर्फ संदीप जी को गिरफ्तार किया है‌। वह पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादी के पास से एक पिस्टल और गोलियां बरामद है।

दरअसल, एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई उग्रवादी कैला यादव लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के डोंकी गांव के आसपास भ्रमणशील है। वह क्षेत्र में किसी घटना की योजना बना रहा है।

इस सूचना के बाद एसपी के निर्देशानुसार पुलिस की एक टीम गठित की गई और उग्रवादी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। घेराबंदी कर जब पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया तो उग्रवादी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल के साथ सात गोलियां भी बरामद की है।

कैला यादव ने लातेहार के अलावे पलामू, रामगढ़, चतरा समेत कई अन्य जिलों में आतंक मचा रखा था। उसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। छापेमारी अभियान में डीएसपी भरत राम, इंस्पेक्टर दुलर चौड़े, थाना प्रभारी शशि कुमार, रणधीर कुमार सिंह, पप्पू यादव, उदित कुमार, रामाश्रय पासवान समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *