लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के फटरिया एवं सिकनी के जंगलों में स्थित लगभग 5 एकड़ वन भूमि पर की जा रही अवैध अफीम पोस्ता की खेती को विनष्ट कर दिया। यह कार्रवाई मनातू थाना एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने की। यह कार्रवाई मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन और व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

इस दौरान टीम ने स्थानीय जनता को अवैध मादक पदार्थ उत्पादन के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जनता से अनुरोध है कि यदि किसी को भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।