लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: बुधवार की सुबह पूर्व मध्य रेलवे के गढ़वा रोड-डेहरी आनसोन रेलखंड के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर कोयला लोड मालगाड़ी में आग लग गयी। मालगाड़ी के सातवें डिब्बे में आग लग गयी। घटना के बाद आनन-फानन में ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना मालगाड़ी चालक को दी। जिसके बाद तत्काल ट्रेन को रोक दिया गया और स्टेशन मास्टर समेत अन्य रेल कर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गये।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद मालगाड़ी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गयी। आग कैसे लगी फिलहाल इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *