लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री एल.मुरुगन आकाशवाणी ,दूरदर्शन केंद्र डालटनगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी कलाकारों ,उदघोषकों और अधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए और इसके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक संजय सिन्हा,शर्मिला वर्मा,मिनाक्षी कर्ण, संजय मिश्रा ,संतोष कुमार,विक्रम सहाय, फखरूल अंसारी और प्रिती कुमारी ने शॉल और बुके देकर मंत्री का स्वागत किया।
