लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में तीन व्यक्तियों के पास अवैध हथियार हैं। जिसके आलोक में श्री वंशीधर नगर एसडीओ के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन कुमार गुप्ता (19 वर्ष), सुबोध कुमार गुप्ता उर्फ प्रिंस कुमार (20 वर्ष), और राजू कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, एक देशी नाली बंदूक, सात राउंड का देशी कट्टा, छह राउंड का देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने राजू कुमार के घर के छज्जे से एक अवैध एक नाली देशी बंदूक बरामद की।

इसके बाद पवन की निशानदेही पर उसके घर से 150 मीटर की दूरी पर एक खेत से अवैध सात राउंड का देशी कट्टा बरामद किया । वहीं सुबोध कुमार गुप्ता उर्फ प्रिंस कुमार के घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर एक खेत में गड़ा हुआ छः राउंड का देशी कट्टा और एक कारतूस भी बरामद किया गया। छापेमारी अभियान में पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र नारायण सिंह, निरीक्षक गुलाब सिंह, ओपी प्रभारी सफीउल्लाह अंसारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *