लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरूगन ने 3 दिन की झारखंड यात्रा के आखिरी दिन बुधवार के जिले में भीम चूल्हा के पास बन रहे रेलवे टनल के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याएं लेकर केंद्रीय मंत्री के पास पहुंचे। जहां मंत्री ने सभी की बातें सुनीं और वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करें।

केंद्रीय मंत्री ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित पर्यटन स्थल भीम चूल्हा के पास बन रहे रेलवे टनल का भी जायजा लिया। इससे पहले पलामू में उनसे मिलने आए गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री एल मुरूगन 3 दिन की पलामू यात्रा पर आए थें। इस दौरान उन्होंने जिले में आकांक्षी जिला विकास कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, आधारभूत संरचना, कौशल विकास और वित्तीय समावेशन से जुड़े अभियानों की समीक्षा कर अपने विचार और सुझाव दिए।