लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: कृषकों को नजदीकी पैक्स सेंटर से जोड़ा जाना चाहिए ताकि उन्हें धान बिक्री करने में सुविधा हो। यह कहना है इंटक प्रदेश सचिव सह पूर्व मंत्री प्रतिनिधि विवेकानंद त्रिपाठी का। उन्होंने उपायुक्त पलामू को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि जिले के सभी पैक्स केंद्र पर धान की खरीद प्रारंभ हो गई है। लेकिन बहुतेरे किसानों को नजदीकी पैक्स सेंटर से नहीं जोड़कर उन्हें दूर के पैक्स सेंटर में जोड़ दिया गया है।जिससे किसानों को काफी असुविधा हो रही है।


उन्होंने कहा कि उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो नगरनिगम क्षेत्र के लिए सदर प्रखंड के ग्राम जमूने सुविधाजनक होता वैसे ही सदर प्रखंड के ग्राम लहलहे के कृषकों के लिए लहलहे पैक्स सेंटर सुविधाजनक रहता।लेकिन लहलहे के किसानों को जमूने पैक्स सेंटर से और सिंगरा के कृषकों को लहलहे पैक्स सेंटर से जोड़ा दिया गया है जो किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है और कृषकों को धान बिक्री करने में काफी परेशानी हो रही है।  त्रिपाठी ने उपायुक्त पलामू से इस संबंध में उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कृषकों को नजदीकी पैक्स सेंटर से जोड़ने का अनुरोध किया है। जिससे कृषकों को धान बिक्री करने में सुविधा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *