लाइव पलामू न्यूज/रांची: राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए एक सरकार ने अहम फैसला लिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं को अब ऑनलाइन मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इन परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ी और धांधली सामने आ रही थी। जिसके मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक तकनीकी बदलावों को जल्द से जल्द लागू किया जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *