लाइव पलामू न्यूज: वर्ष 2024 का अंतिम दिन झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों के लिए काफी अच्छी खबर लेकर आया है। दरअसल, इन अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति मिली है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में upsc ने इन अधिकारियों का इंटरव्यू लिया था।

