Sp reshma rameshan

लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: मंगलवार, साल के अंतिम दिन एसपी रिष्मा रमेशन ने एक साल का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए अपनी उपलब्धियां बतायी। उन्होंने कहा कि साल 2024 पलामू पुलिस के लिए बेहतर और उपलब्धियों से भरा रहा। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा और लोकसभा का चुनाव संपन्न कराया गया। वहीं नशा तस्करों के खिलाफ भी पुलिस का अभियान तेज रहा। एसपी ने बताया कि 3381 मामले पलामू में दर्ज हुए जिसमें से पलामू पुलिस ने 2853 मामलों में अनुसंधान पूरा कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने 3630 वारंट का निष्पादन किया है। वहीं, 83 कुर्की और 355 स्थाई वारंट की भी कार्रवाई हुई है।

जहां इस वर्ष 37 अपराधियों को सजा दिलायी गयी, वहीं 1368 अपराधी और 10 लाख के इनामी माओवादी सीता राम रजवार सहित 29 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं सात नशा तस्करों को सजा दिलवायी गयी है, हत्या के 21 अभियुक्तों को सजा हुई है। पॉक्सो के चार, रंगदारी के एक, लूट के दो, आर्म्स एक्ट के दो अपराधियों को सजा मिली है। पिछले तीन दशक के दौरान यह पहली बार हुआ कि जिले में पहली बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सीआरपीएफ का इस्तेमाल नहीं किया गया। चुनाव हिंसामुक्त हुआ और किसी बूथ पर रिपोलिंग नहीं हुई। जबकि दोनों चुनाव कुछ महीने के अंतराल पर हुए थे। पुलिस अभी भी पोस्ता की खेती नष्ट करने के लिए कार्रवाई में जुटी है।

वहीं इस वर्ष पुलिस ने 47 देसी, तीन ऑटोमेटिक हथियार और 1132 गोलियां बरामद की । 11.33 किलो अफीम और 64 किलो से भी अधिक गांजा भी जब्त किये हैं। 2024 में पुलिस ने 100 एकड़ से अधिक जमीन पर लगी पोस्ता की खेती को भी नष्ट किया।

29 अपराधियों के खिलाफ सीसीए लगा। जबकि 26 अपराधियों को गुंडा घोषित किया गया । वहीं 33 फरार अपराधियों के खिलाफ पुरुस्कार की भी घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *