लाइव पलामू न्यूज: सरकार ने झारखंड कैडर के नौ आईपीएस को प्रमोशन दिया है। मंगलवार की रात गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। जहां एक ओर हजारीबाग डीआईजी के पद पर पदस्थापित सुनील भास्कर को आईजी रैंक में प्रमोशन देते हुए पलामू जोनल आईजी के पद पर पदस्थापित किया गया। वहीं संजीव कुमार को हजारीबाग रेंज का डीआईजी बनाया गया। रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति करते हुए रांची एसएसपी के पद को डीआईजी रैंक में उत्क्रमित कर उन्हें पदस्थापित किया गया।

Birla Open minds international school Daltonganj

देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए देवघर एसपी के पद को डीआईजी रैंक में उत्क्रमित कर इस पद पर उन्हें पदस्थापित किया गया। अम्बर लकड़ा को दुमका डीआईजी के पद पर पदस्थापित किया गया। वहीं रांची डीआईजी के पद पर पदस्थापित अनूप बिरथरे को आईजी रैंक में प्रमोशन कर एसटीएफ आईजी के पद पर पदस्थापित किया गया। वहीं, चंदन झा को एसआईबी डीआईजी, प्रियदर्शी आलोक को रेल डीआईजी, अनुरंजन किस्पोट्टा को स्पेशल ब्रांच का डीआईजी बनाया गया। जैप डीआईजी के पद पर पदस्थापित पटेल मयूर कन्हैयालाल को आईजी रैंक में प्रमोशन देते हुए आईजी मानवाधिकार के पद पर पद स्थापित किया।

धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दन को अपने कार्यों के अतिरिक्त जैप 3 के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। स्पेशल ब्रांच के डीआईजी कार्तिक एस जैप के डीआईजी तथा दुमका डीआईजी संजीव कुमार का तबादला करते हुए हजारीबाग का डीआईजी बनाया गया। पलामू जोनल आईजी नरेंद्र सिंह का तबादला कर रेल आईजी के पद पर पदस्थापित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *