लाइव पलामू न्यूज/रांची: एसीबी की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को कार्रवाई करते हुए एसीबी ने रांची सदर के सीओ मुंशी राम को घूस लेते रंगेहाथ धर दबोचा। जिसके बाद टीम मुंशी राम को अपने साथ लेकर मुख्यालय आ गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। दरअसल एसीबी को सूचना मिली थी की जमीन संबंधित काम को लेकर मुंशी राम वादी से घूस मांग कर रहे थे। जबकि वादी घूस देने को तैयार नहीं थें। इसी कारण उन्होंने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। जिसके बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन करवाया। तत्पश्चात कार्रवाई करते हुए सीओ को एसीबी ने सीओ को घूस लेते धर दबोचा।
