लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: वैसे तो अवैध संबंध का अंजाम क्या होगा लोगों को पता होता है। बावजूद इसके लोग इससे गुरेज नहीं करते। ताज़ा मामला मामला सामने आया है। घटना पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सिक्की गांव का है। जहां एक जीजा द्वारा लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक साली ने गुरुवार को सुसाइड कर लिया। इधर शुक्रवार को एमएमसीएच में महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

इस संबंध में महिला के पति ने बताया कि उसका ससुराल सतबरवा के दुलसुलमा में है। वह अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता था । इस कारण उसकी पत्नी मायके में ज्यादा समय तक रहा करती थी। इसी दौरान अपने जीजा के साथ उसकी नजदीकियां बढी एवं अवैध संबंध स्थापित हो गए। इधर पति के आने के बाद भी अवैध संबंध बनाने को लेकर जीजा मृतका को ब्लैकमेल कर रहा था। जिससे तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *