लाइव पलामू न्यूज: मंगलवार यानी आज चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसे लेकर चुनाव आयोग दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। बताया जा रहा है कि इन राज्यों में विधानसभा के चुनाव नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में होने की संभावना है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने बकायदा पत्र जारी करते हुए बताया कि राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस होगी। जिसमें चुनाव और मतगणना की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

इसके साथ ही आज यूपी उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में विधानसभा में 288 सीटों पर जबकि झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों पर चुनाव होगा। महाराष्ट्र में 26 नवंबर को और झारखंड में 29 दिसंबर को सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। आयोग सरकार के कार्यकाल खत्म होने के 45 दिन पहले आचार संहिता लागू करता है। हालांकि इस बार महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल समाप्त होने में महज 40 दिन शेष हैं। गौरतलब है कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आयोग तारीखों का ऐलान करेगा।

दिवाली और छठ पूजा के दौरान महाराष्ट्र में काम करने वाले बिहारी वोटर्स अपने घर चले जाते हैं। वहीं देव दीपावली भी नवंबर में है। इसके मद्देनजर चुनाव आयोग नवंबर के दूसरे हफ्ते के अंत में चुनाव शुरू कर सकता है। जिससे प्रवासी मतदाता को त्योहारों के बाद वापस आने का समय मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *