लाइव पलामू न्यूज: सोमवार के बाद मंगलवार को भी लगातार दूसरे दिन हरे निशान में खुला। जहां बीएसई सेंसेक्स 128.81 अंकों की तेजी के साथ 82,101.86 अंकों पर तो एनएसई का निफ्टी 50 भी 58.35 अंकों की बढ़त लेकर 25,186.30 अंकों पर खुला। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला था और शानदार बढ़त के साथ बंद भी हुआ था। जबकि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था।
बाजार खुलने के बाद सुबह 9.17 बजे सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी के 5 कंपनियों की शेयर लाल निशान में थे। निफ्टी 50 की भी 50 में से 38 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ और 12 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ ट्रेड कर रहे थें। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा 1.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
इसके बाद भारती एयरटेल 0.98 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.88 प्रतिशत, इंफोसिस 0.82 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.79 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.58 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.55 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थें। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सर्वाधिक 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा एक्सिस बैंक 0.29, जेएसडब्लू स्टील 0.22 , नेस्ले इंडिया 0.17 और टाटा स्टील के शेयर 0.16 प्रतिशत के नुकसान के साथ ट्रेड कर रहे थें।
