लाइव पलामू न्यूज: नवंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही कई कई बड़े बदलाव होंगे। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। जिसमें एलपीजी गैस के दाम, क्रेडिट कार्ड के नियम, बैंक हॉलिडे लिस्ट के नियमों में बदलाव शामिल हैं।
LPG, CNG, PNG के दाम:- हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं और नए रेट जारी करती हैं। 1 नवंबर यानी आज से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक आज से दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1802 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 1911.50 रुपये हो गए है।
मुंबई में एलपीजी सिलेंडर महंगा होकर 1754.50 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1964.50 रुपए है। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक आज से दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1802 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 1911.50 रुपये हो गए है।
मुंबई में एलपीजी सिलेंडर महंगा होकर 1754.50 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1964.50 रुपये हो गई है। वहीं CNG-PNG की बात करें तो पिछले कुछ महीनों में CNG-PNG के दामों में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार इनकी कीमतों में बदलाव हो सकता है।
SBI के क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी 1 नवंबर से बदलाव आएगा। दरअसल, अन-सिक्यॉर्ड एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर फाइनेंस चार्ज 3.75 फीसदी होगा। वहीं, बिजली, पानी, एलपीजी गैस समेत अन्य यूटिलिटी सर्विसेज में 50,000 रुपये में ज्यादा पेमेंट करने पर एक फीसदी अतिरिक्त चार्ज लगेगा।
एक नवंबर से Mutual Fund के नियमों में भी बदलाव होने वाले हैं। Securities and Exchange Board of India यानी SEBI ने इनसाइडर के नियमों को सख्त करने का प्रयास किया है। नये बदलाव के अनुसार एसेट मैनेजमेंट कंपनियां यानी AMCs के नॉमिनी या फिर उनके रिश्तेदारों को 15 लाख रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन की जानकारी देनी अनिवार्य होगी।
एक नवंबर से TRAI के नियमों में भी बदलाव होंगे। जिसका सीधा असर जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल यूजर्स पर पड़ेगा। TRAI ने सभी टेलिकॉम ऑपरेटर को 1 नवंबर से मैसेज ट्रेसिबिलिटी लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके लागू होते ही मोबाइल पर आने वाली सभी मैसेज पर निगरानी तेज हो जाएगी। जिससे फ्रॉड की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि इसके कुछ नुकसान भी हैं। इसके लागू होने के बाद ओटीपी मिलने में देरी हो सकती है जिससे सबसे ज्यादा परेशानी ऑनलाइन पेमेंट्स में हो सकती है।
1 नवंबर से ट्रेन टिकट बुक करने के नियम में बदलाव होंगे। अब ट्रेन टिकट को पहले की तरह 120 दिन पहले नहीं, बल्कि सिर्फ 60 दिन पहले ही बुक कर पाएंगे। रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में ये बदलाव यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए किया है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर के लिए नए नियम जारी किए हैं, जो 1 नवंबर, 2024 से लागू हो जाएगा। इसका उद्देश्य धोखाधड़ी के लिए बैंकिंग चैनलों के दुरुपयोग को रोकना है। 24 जुलाई, 2024 को जारी एक सर्कुलर में RBI ने कहा, “बैंकिंग आउटलेट्स की उपलब्धता में काफी वृद्धि हुई है, फंड ट्रांसफर के लिए भुगतान प्रणालियों में विकास हुआ है, और केवाईसी आवश्यकताओं को पूरा करने में आसानी हुई है। अब यूजर्स के पास मनी ट्रांसफर के लिए कई डिजिटल विकल्प हैं।
