लाइव पलामू न्यूज: नवंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में कई त्योहार है, वहीं महाराष्ट्र व झारखंड में चुनाव भी है। जिसे लेकर बैंकों में छुट्टी रहेगी। कुछ छुट्टियां पूरे देश में एक साथ रहेंगी। वहीं कुछ अलग-अलग राज्यों के फेस्टिवल और किसी खास दिन के मौके पर उसी राज्य में रहेंगी। रिजर्व बैंक ने इन छुट्टियों की लिस्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है।

नवंबर में आनेवाले त्योहारों में दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), कुट फेस्टिवल, कन्नड़ राज्योत्सव, बालीपद्यमी, विक्रम संवत नव वर्ष दिवस, छठ (शाम का अर्घ्य), छठ (सुबह का अर्घ्य)/बंगला फेस्टिवल, ईगास-बग्वाल, गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा, कनकदास जयंती, सेंग कुत्सनेम आदि शामिल हैं।

छुट्टियों की लिस्ट:-

1 नवंबर : दीपावली, कुट महोत्सव और कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर में बैंक बंद।

2 नवंबर : दिवाली (बलि प्रतिपदा)/बालीपद्यमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष दिवस पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बैंक बंद।
3 नवंबर: रविवार

7 नवंबर : बंगाल, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में छठ (शाम का अर्घ्य) के अवसर पर बैंक बंद।

8 नवंबर : बिहार, झारखंड और मेघालय जैसे राज्यों में छठ (सुबह का अर्घ्य)/बंगला फेस्टिवल के अवसर पर बैंक बंद।

9 नवंबर : महीने का दूसरा शनिवार।

10 नवंबर : रविवार

12 नवंबर : उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में ईगास-बग्वाल के अवसर पर बैंक बंद।

15 नवंबर : मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के अवसर पर बैंक बंद।

17 नवंबर: रविवार

18 नवंबर : कर्नाटक में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक बंद।

23 नवंबर : मेघालय में सेंग कुत्सनेम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। महीने का दूसरा शनिवार।‌

24 नवंबर: रविवार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *