लाइव पलामू न्यूज: अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। ट्रेलर को देखकर फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है। बता दें कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी टीम बिहार के पटना के गांधी मैदान में मौजूद थी। फैंस इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेलर लॉन्च इवेंट कह रहे हैं। यह पहली बार है जब ‘पुष्पा 2’ जैसी बड़े बजट की फिल्म के निर्माताओं ने लॉन्च के लिए बिहार को चुना है। आम तौर पर फिल्मों का ट्रेलर लॉन्च दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु में किया जाता है। लेकिन इस बार फिल्म मेकर्स ने पटना को प्रथमिकता दी है।

उल्लेखनीय है कि 5 दिसंबर को फिल्म ‘पुष्पा 2’  सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 48 सेकंड लंबा है। ट्रेलर की शुरुआत हाथी की चिंघाड़ के साथ शुरू होती है। फिर मंत्री की कुर्सी में बैठा शख्स फोन से किसी से पूछता है- ‘कौन है यह आदमी, जिसे न पैसों की परवाह है और न पावर का खौफ, जरूर इसे कोई गहरी चोट लगी है।’ वीडियो में आगे पुष्पा मारधाड़ करता हुआ नजर आता है। फिर आवाज आती है- पुष्पा, ढाई अक्षर…नाम छोटा है, पर साउंड बहुत बड़ा। पुष्पा सिर्फ एक नाम नहीं है, पुष्पा मतलब ब्रैंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *