लाइव पलामू न्यूज: महाराष्ट्र में बीजेपी की बंपर जीत का असर शेयर बाजार पर देखने को मिला। जहां सप्ताह के पहले कारोबारी दिन (सोमवार) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Snesex) ने अपने पिछले बंद 79,117.11 के लेवल से जोरदार छलांग लगाकर 80000 के स्तर को पार कर कारोबार की शुरुआत की। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) में भी 24,273 अंक का उछाल आया है। वहीं सरकारी कंपनियों के शेयरों में भी एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है।

सेंसेक्स-निफ्टी की जोरदार शुरुआत:-

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर मार्केट की शुरुआत हरे निशान से हुई। दोनों इंडेक्स (सेंसेक्स-निफ्टी) में जोरदार तेजी के साथ ओपन हुए। जहां BSE Sensex ने 1200 अंक उछलकर 80000 के पार ओपनिंग की और कुछ ही मिनटों में 80,407 का आंकड़ा छू लिया, वहीं NSE Nifty ने भी 370 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार की शुरूआत कर 14,280 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आया। बता दें कि बाजार में तेजी के संकेत पहले से ही मिल रहे थें। प्री-ओपन सेशन में ही सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा के उछाल के साथ कारोबार करता नजर आ रहा था और जैसे ही मार्केट ओपन हुआ ऐसा ही उछाल देखने को मिला।

 

इसके अलावा एशियाई बाजारों में जबर्दस्त बढ़त देखने को मिल रही थी और Japan Nikkei से लेकर Kospi इंडेक्स तक ग्रीन जोन में कारोबार कर रहा था। वहीं Gift Nifty भी ताबड़तोड़ 500 अंक तक उछल गया था। इससे पहले बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली थी। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों से ऐन पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 2000 अंक, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) करीब 600 अंक तक उछल गया था। मार्केट में कारोबार खत्म होते-होते रफ्तार में मामूली धीमापन आया था। लेकिन इसके बावजूद बीएसई का सेंसेक्स 1961.32 अंक या 2.54 फीसदी की उछाल के साथ 79,117.11 के लेवल पर क्लोज हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी इंडेक्स 557.35 अंक (2.39 फीसदी) की तेजी लेकर 23,907.25 के लेवल पर क्लोज हुआ था।

उल्लेखनीय है कि विगत सप्ताह अमेरिकी न्याय विभाग और एसईसी के कथित रिश्वतखोरी के आरोपों के चलते भारतीय अरबपति गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों पर खासा असर पड़ा था। लेकिन सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में लिस्ट गौतम अडानी की सभी कंपनियों के शेयरों में तूफानी नजर आयी। Adani Group की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises का शेयर 2.12% उछलकर 2,276.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Adani Energy Solutions Share 4.71% की तेजी लेकर 679.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

वहीं लंबे समय के बाद सरकारी कंपनियों के शेयरों में भी हरियाली नजर आयी है। जहां एसबीआई का शेयर (SBI Share) 2.44% की छलांग लगाकर 836 रुपये पर पहुंच गया, वहीं NTPC Share में 2.27% की तेजी आई और ये 374 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। इसके अलावा BHEL Share 3.99% चढ़कर 375.75 के लेवल पर पहुंचकर कारोबार कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *