लाइव पलामू न्यूज: शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में खान सर को लेकर खूब ड्रामा हुआ। दरअसल, बीपीएससी के बाहर छात्रों के हंगामे के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसके बाद खान सर अभ्यर्थियों के समर्थन में सड़क पर उतर गये। जिसके बाद दिनभर गहमागहमी बनी रही और शाम होते ही खान सर की गिरफ्तारी और उसके बाद फिर हिरासत में लेने की खबरों ने जमकर बवाल मचाया। हालांकि बाद में ये खबरें महज अफवाह साबित हुईं। अब यह खबर सामने आई है कि खान सर अस्पताल में भर्ती है।

दरअसल, डिहाइड्रेशन और फीवर की शिकायत के बाद खान सर को प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल में भर्ती खान सर का फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें खान को सलाइन चढ़ाया जा रहा है और ऑक्सीजन भी लगाया गया है। बताते चलें कि पटना में बीते कल हुए छात्रों के प्रदर्शन में खान सर भी शामिल हुए थें।

गर्दनीबाग में प्रदर्शन के दौरान खान सर की तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही प्रदर्शन को लेकर आज खान सर के ट्वीटर हैंडल पर प्राथमिकी दर्ज की गयी। इधर छात्रों को भड़काने के आरोप में छात्र नेता दिलीप कुमार को भी हिरासत में लिया गया था। उन्हें आज पुलिस ने सिविल कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया।

बता दें कि शुक्रवार को हो रहे प्रदर्शन के दौरान खबरें सामने आई थीं कि पुलिस ने खान सर और एक छात्र नेता दिलीप कुमार को अरेस्ट कर लिया है। जिसके बाद हड़कंप मच गया हालांकि बाद में ऐसी खबर आई कि खान सर को गिरफ्तार नहीं किया गया है बल्कि हिरासत में लिया गया है और हिरासत में लेकर उन्हें गर्दनीबाग थाना ले जाया गया है।

इधर मीडिया में खबरें आने के बाद पटना पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी की खबर को अफवाह बताते हुए कहा कि खान सर को न तो गिरफ्तार किया गया है। ना ही उन्हें हिरासत में लिया गया है। पटना SSP राजीव मिश्रा ने कहा है कि खान सर ना तो गिरफ्तार हुए है और ना ही हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस ने उन्हें धरनास्थल से हटा दिया था। उन्हें बार-बार बोला जा रहा था थाना से जाने को लेकिन खान सर जाने को तैयार नहीं थे। दरअसल, खान सर उन छात्रों के लिए थाने पहुंचे थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *