LIVE PALAMU NEWS DESK : गुरुवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है।
यह परिणाम DigiLocker पोर्टल पर प्रकाशित किया गया है, जहाँ छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 4,24,001 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 4,22,109 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 4,02,178 छात्र सफल घोषित किए गए। इस प्रकार इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 95.278% दर्ज किया गया है।
यदि श्रेणीवार परिणाम की बात करें, तो प्रथम श्रेणी में 2,26,957 छात्र, द्वितीय श्रेणी में 1,60,673 छात्र तथा तृतीय श्रेणी में 14,548 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
परिषद ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे अपना परिणाम DigiLocker के आधिकारिक लिंक results.digilocker.gov.in पर जाकर चेक करें।